Lucknow: छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने

Oct 25, 2025 - 21:16
 0  36
Lucknow: छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि  हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ जारी एक बधाई सन्देश में कहा कि ‘रउआ सब पर छठी मईया के कृपा बनल रहे, परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता अ बहन लोगन के हमरी तरफ से विशेष मंगलकामना’। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का एक अनुपम संगम है। सूर्योपासना के माध्यम से यह पर्व हमें जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और सन्तुलन का सन्देश देता है। यह पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। 

मुख्यमंत्री ने कामना की कि छठी मईया की कृपा से सभी व्रती अपने संकल्प में सफल हों तथा स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन प्राप्त करें। छठ महापर्व की यह महान परम्परा पीढ़ी दर पीढ़ी सतत् जारी रहे। 

Also Read- दिल्ली: छठ पूजा पर 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान; रेलवे ने 1500 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow