त्रिनिदाद और टोबैगो में तबला की धुन पर गूंजा भारतीय शास्त्रीय संगीत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेस्सर, भारत के उच्चायुक्त प्रदीप सिंह राजपुरोहित और कई मंत्रियों के साथ पोर्ट ऑफ स्पेन के नेल्सन आइलैंड का दौरा किया। यह वही जगह है

May 15, 2026 - 08:48
May 15, 2026 - 08:49
 0  1
त्रिनिदाद और टोबैगो में तबला की धुन पर गूंजा भारतीय शास्त्रीय संगीत
त्रिनिदाद और टोबैगो में तबला की धुन पर गूंजा भारतीय शास्त्रीय संगीत

पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के त्रिनिदाद और टोबैगो दौरे के समय भारतीय संस्कृति और संगीत की अच्छी प्रस्तुति देखने को मिली। इस मौके पर तबला वादक डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला ने अपनी प्रभावशाली बजाव से सभी लोगों का ध्यान खींचा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेस्सर, भारत के उच्चायुक्त प्रदीप सिंह राजपुरोहित और कई मंत्रियों के साथ पोर्ट ऑफ स्पेन के नेल्सन आइलैंड का दौरा किया। यह वही जगह है जहां 1845 में पहली बार भारतीय गिरमिटिया मजदूर पहुंचे थे। इस अवसर पर स्मारक पट्टिका का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तबला वादक श्रीकांत शुक्ला ने शास्त्रीय संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी जिसकी सबने तारीफ की। श्रीकांत शुक्ला पिछले चार महीनों से पोर्ट ऑफ स्पेन में तबला सिखाने और भारतीय संस्कृति फैलाने का काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत भारतीय संगीत को विदेशों में नई पहचान दिला रही है।

अपने अनुभव में उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलना उनके लिए गर्व की बात थी। भारतीय संगीत दुनिया भर में संस्कृति को जोड़ता है और कैरेबियन देशों में भारतीय संस्कृति के लिए लोगों का प्यार बहुत अच्छा लगता है। उनकी तबला बजाव ने कार्यक्रम में भारतीय विरासत को और मजबूत किया तथा दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों को आगे बढ़ाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow