Viral News: बिजली के हाई टेंशन पोल पर लड़कों ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल, तो लोगों ने पूछे सवाल अगर गलती से नीचे गिरते तो क्या होता। 

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने का काम कर रहे हैं। कई ऐसी वीडियो भी देखने को मिले हैं जिसमें लोग ....

Apr 19, 2025 - 18:24
 0  56
Viral News: बिजली के हाई टेंशन पोल पर लड़कों ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल, तो लोगों ने पूछे सवाल अगर गलती से नीचे गिरते तो क्या होता। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इसमें तीन लड़के इतनी ऊंचाई पर मौजूद है अगर गलती से वह नीचे गिरते तो उनका क्या होता यह सभी लोग वीडियो को देखने के बाद पूछ रहे हैं।

  • एक छोटी सी गलती से लड़कों की जा सकती थी जान

आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने का काम कर रहे हैं। कई ऐसी वीडियो भी देखने को मिले हैं जिसमें लोग जान जोखिम में डालते हुए वीडियो को बनाते हुए दिखाई दिए और बाद में उनकी जान तक चली गई। लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है तीन लोग किसी एक जगह पर मौजूद हैं और कैमरे में देखते हुए अपना वीडियो बना रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में समझ में नहीं आता है कि वो कहां हैं और कितनी ऊंचाई पर हैं। लेकिन जब वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरे को ऊपर करता है तो नजर आता है कि ये लोग बिजली के हाई टेंशन पोल पर खड़े हैं। अभी उसमें कनेक्शन नहीं है तो शायद ये उसे लगाने वाले होंगे या फिर मौज मस्ती में चढ़ गए होंगे। लेकिन इस दौरान कोई सेफ्टी नजर नहीं आ रही है जो टेंशन की बात है। लेकिन अगर कोई नीचे गिरता है तो उसका किया हाल होगा आप ऊंचाई देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

Also Read- Viral Video: नाले में गिरी बिल्ली- करने चला था बिल्ली की मदद लेकिन किस्मत ने दे दिया धोखा, देखें वीडियो।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @meme_doc_19 से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'यमराज छुट्टी पर गए थे।' वही वायरल हो रहे वीडियो को अभी तक 2,95,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 1500 से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किए हैं तो वहीं कुछ लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ऐसा ही लग रहा है तभी ये लोग अभी तक बचे हुए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा जान जोखिम में नहीं डालना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा अगर गिर गए तो खुद जाएंगे। चौथे यूजर ने लिखा बेवकूफी की भी हद है। पांचवें ने लिखा कि एक छोटी सी गलती में हमेशा के लिए कहानी खत्म हो जाती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow