Hardoi : ग्राम प्रधान ने पत्नी के नाम पर दो-दो बार हड़पा प्रधानमंत्री आवास का पैसा, गरीबों का हक मारकर भरा अपना घर

शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, प्रधान ने अपनी पत्नी के नाम पर पहला आवास वर्ष 2016-1

Dec 23, 2025 - 00:01
Dec 23, 2025 - 00:02
 0  241
Hardoi : ग्राम प्रधान ने पत्नी के नाम पर दो-दो बार हड़पा प्रधानमंत्री आवास का पैसा, गरीबों का हक मारकर भरा अपना घर
Hardoi : ग्राम प्रधान ने पत्नी के नाम पर दो-दो बार हड़पा प्रधानमंत्री आवास का पैसा, गरीबों का हक मारकर भरा अपना घर

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सनसनीखेज भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां ग्राम प्रधान ने सरकारी योजना के पैसे को अपने परिवार तक सीमित रखते हुए गरीबों के हक को मार डाला। टड़ियावा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदापुर में वर्तमान ग्राम प्रधान गुड्डू ने अपनी पत्नी गुड्डी देवी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत दो अलग-अलग आवास दिखाकर सरकारी धन का दो बार आहरण कर लिया। यह फर्जीवाड़ा इतनी चालाकी से किया गया कि दोनों आवासों की आईडी अलग-अलग हैं, लेकिन लाभार्थी एक ही व्यक्ति है।

शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, प्रधान ने अपनी पत्नी के नाम पर पहला आवास वर्ष 2016-17 में स्वीकृत दिखाया, जिसकी आईडी PMAYG[UP305398] है और इसे 2018 में पूर्ण करार दिया गया। इसके बावजूद दूसरा आवास वर्ष 2024 में PMAYG[UP145356004] आईडी से स्वीकृत और पूर्ण दिखाया गया। फर्जीवाड़े की चाल यह थी कि लाभार्थी गुड्डी देवी के पति का नाम दूसरे आवास में जागेश्वर दर्ज किया गया, जो दरअसल उनके पिता का नाम है। साथ ही, पता शाहाबाद ब्लॉक के टुमुरकी गांव का दिखाया गया, ताकि दोनों रिकॉर्ड अलग-अलग लगें।

यह पूरा खेल सरकारी पोर्टल पर फर्जी एंट्री करके किया गया, जिससे लाखों रुपये की राशि प्रधान के खाते में पहुंच गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस धांधली से ग्राम पंचायत के वास्तविक पात्र गरीब और बेघर परिवारों को आवास का लाभ नहीं मिल सका। कई जरूरतमंद लोग आज भी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं, जबकि प्रधान ने अपनी पत्नी के नाम पर दो बार योजना का लाभ उठा लिया। आश्चर्य की बात यह है कि इस मामले की शिकायतें पहले भी कई बार ब्लॉक और जिला स्तर पर की जा चुकी हैं, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा। ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारी मामले को दबाने में लगे दिखाई देते हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर केवल खानापूरी की जाती है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

शिकायत में मांग की गई है कि ग्राम पंचायत सरदापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में व्याप्त अनियमितताओं की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी प्रधान गुड्डू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में भ्रष्टाचार, जालसाजी और गबन का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही, गलत तरीके से आहरित की गई पूरी राशि को वसूला जाए और वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow