Sambhal: अवैध खनन पर डीएम ने लगाया 25 लाख का जुर्माना। 

सम्भल में गंगा क्षेत्र में गंगा के रेत के अवैध खनन पर डीएम ने पच्चीस लाख चालीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है सरकारी अस्पताल के

Dec 23, 2025 - 18:39
 0  14
Sambhal: अवैध खनन पर डीएम ने लगाया 25 लाख का जुर्माना। 
अवैध खनन पर डीएम ने लगाया 25 लाख का जुर्माना। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में गंगा क्षेत्र में गंगा के रेत के अवैध खनन पर डीएम ने पच्चीस लाख चालीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है सरकारी अस्पताल के फार्मेसिस्ट लक्ष्मीनारण की पत्नी रश्मि यादव पर संयुक्त जांच के बाद डीएम ने जुर्माना लगाया है वहीं पर पट्टाधारक एवं उसके भाई पिता के पट्टों की रिपोर्ट भी जिला प्रशासन ने शासन को  भेजी है।

मामला गुन्नौर थाना इलाके के गांव होतमगढ़ी खाम का है शिकायत के अनुसार गंगा क्षेत्र के खेत रकबा नंबर 342 ,343 एवं 344 के 2.04 हैक्टेयर से पट्टाधारक रश्मियादव ने रेत हटाने की खनन महकमे से अनुमति ली.आरोप के अनुसार अनुमति से अलग  दूसरे रकबों 345,347,348,349,374,375,600,601,605,606 एवं 607 से जेसीबी पोकलेन से पांचसौ घनमीटर से अधिक रेत का खनन कर गहरे गड्ढे कर डाले। पूर्व बीजेपी विधायक अजीत यादव की शिकायत पर डीएम ने Sdm एवं माइनिंग आफिसर से अवैध खनन की जांच कराई जिसमे 6513 घनमीटर रेत के खनन एवं परिवाहन की पुष्टि हुई है जिसके बाद  डीएम ने पट्टाधारक रश्मियादव पर पच्चीस लाख चालीस हजार का जुर्माना लगाया है। दोबारा अवैध खनन करने पर डीएम ने अनुमति निरस्त करने की चेतावनी दी है। डीएम ने बताया कि संयुक्त जांच के बाद छब्बीस लाख का जुर्माना लगाया है दोबारा अवैध खनन करने पर अनुमति निरस्त की जाएगी। वहीं रश्मि यादव उसके पिता भाई एवं मायके वालों के पट्टों की जांच की रिपोर्ट उन्होंने शासन को भेज दी है।

आपको बता दें कि पट्टाधारक का गुन्नौर में मायका जबकि बबराला में ससुराल है उसके पट्टे होतमगढ़ी में हैं उसके भाई पिता एवं मायके वालों के इस इलाके में सैकड़ों बीघा जमीन के पट्टे हैं खनन कारोबार से उसका पिता जुड़ा रहा है पिता के बूढ़े होने के बाद उसका भाई खनन का काम कर रहा है। पिता पुत्रों के खिलाफ खनन से संबंधित मुकद्दमे पूर्व में भी दर्ज हुए हैं। खनन से पैदा की गई संपत्तियों की जांच हो तो कालेज पैट्रोल पंप समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

Also Read- Lucknow: किसान जब ऊर्जा का प्रवाह करता है तो धरती सोना उगलती है- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow