Hardoi: कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी: हरदोई के 14 किसानों का चयन, मोबाइल पर आया मैसेज तो खिल उठे चेहरे।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट

Mar 6, 2026 - 21:41
Mar 6, 2026 - 21:46
 0  4
Hardoi: कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी: हरदोई के 14 किसानों का चयन, मोबाइल पर आया मैसेज तो खिल उठे चेहरे।
कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी: हरदोई के 14 किसानों का चयन, मोबाइल पर आया मैसेज तो खिल उठे चेहरे।

हरदोई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया शुक्रवार को विकास भवन हरदोई स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित की गई।

कृषि विभाग के अनुसार 14 कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 92 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर 25 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 की रात 12 बजे तक बुकिंग कराई थी। जिन कृषि यंत्रों में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, उनमें लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समिति की उपस्थिति में ई-लॉटरी से किया गया।

ई-लॉटरी के माध्यम से विकासखंड शाहाबाद के शकील खान और टोडरपुर के अनिल कुमार त्रिवेदी का चयन पावर टिलर के लिए किया गया। वहीं विकासखंड सुरसा के मैैयालाल को ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर के लिए चुना गया।इसके अलावा रोटावेटर के लिए शाहाबाद के हरिपाल, टड़ियांवा के नलवीर, सुरसा के रामेंद्र तथा कोथावां की शांति देवी का चयन किया गया।

जनपद के कुल 14 किसानों को रोटावेटर, पोटैटो प्लांटर, लेवलर, हैप्पी सीडर, स्ट्रा रीपर, मिनी राइस मिल, ऑयल मिल, पावर टिलर और ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किया गया।चयनित किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर स्वतः संदेश भेज दिया गया। किसानों ने मोबाइल पर संदेश प्राप्त होने के बाद खुशी जताते हुए कहा कि लाभार्थी चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, जो सरकार की अच्छी पहल है।

उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि चयनित किसानों को कृषि यंत्र खरीदकर 10 दिन के भीतर, यानी 16 मार्च 2026 तक विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा। इसके बाद सत्यापन के पश्चात उन्हें अनुदान की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उद्यान निरीक्षक अजय कुमार, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक संजय सिंह, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि रवि रंजन, प्रगतिशील किसान अवधेश सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Also Read- पर्सनल लोन अब मजबूरी नहीं, स्मार्ट फाइनेंशियल चॉइस बन गया है, FD की बजाय पर्सनल लोन ले रहे लोग, जानें इसका कारण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow