हरदोई के किसान के बेटे ने रचा इतिहास: IIT से पढ़ाई, नौकरी छोड़ी और बन गए IAS — जानिए हरदोई के योगेंद्र कुमार सिंह की प्रेरणादायक कहानी।
जनपद के मल्लावां क्षेत्र के काजीपुर गांव के निवासी योगेंद्र कुमार सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 286वीं रैंक हासिल कर
हरदोई: जनपद के मल्लावां क्षेत्र के काजीपुर गांव के निवासी योगेंद्र कुमार सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 286वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन और शुभचिंतक लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
योगेंद्र कुमार सिंह किसान गिरीश कुमार के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल, माधौगंज से हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से वर्ष 2014 में बीटेक और वर्ष 2019 में एमटेक की पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद योगेंद्र ने दो वर्षों तक आईआईटी बेंगलुरु में नौकरी की, लेकिन सिविल सेवा में जाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्ष 2023 में नौकरी छोड़ दी और पूरी लगन के साथ तैयारी शुरू कर दी। उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2026 की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए उनका चयन आईएएस के लिए हो गया।
योगेंद्र की माता रामरोशनी शिक्षिका हैं, जबकि उनके बड़े भाई योगेश कुमार एलटी पद पर कार्यरत हैं और कानपुर के डफरिन अस्पताल में तैनात हैं। योगेंद्र की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और जिले में गर्व का माहौल है।
Also Read- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कैप्टन अमन सिंह की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक।
What's Your Reaction?







