Reliance Industries NCD Plan - एनसीडी के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाएगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, बोर्ड ने दी मंजूरी
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) नॉन-कनवर्टेबल डिबेंचर (NCD) के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 29,550 करोड़ का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 15,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने का ऐलान किया है
सितंबर तिमाही में दर्ज किया ऑल-टाइम हाई मुनाफा
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे भी जारी किए, जो बेहद मजबूत रहे
पहली छमाही में 50 हजार करोड़ के पार मुनाफा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी एक वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 50,000 करोड़ रुपये के पार निकल गया है
कंपनी पर आउटस्टैंडिंग एनसीडी की स्थिति
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, 30 सितंबर तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास करीब 39,389 करोड़ रुपये के आउटस्टैंडिंग नॉन-कनवर्टेबल डिबेंचर्स थे
शेयर बाजार में हलचल
शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मामूली 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,164.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ था
What's Your Reaction?









