तिरुमला मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, जाने क्या है पूरा मामला। 

राजस्थान के रहने वाले एक यूट्यूबर को एक मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना है इस कदर महंगा पड़ गया कि उसको पुलिस ने हिरासत....

Apr 16, 2025 - 12:34
 0  65
तिरुमला मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, जाने क्या है पूरा मामला। 

राजस्थान के रहने वाले एक यूट्यूबर को एक मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना है इस कदर महंगा पड़ गया कि उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

  • तिरुमला मंदिर के ऊपर शख्स उड़ा रहा था ड्रोन

तिरुपति में बने तिरुमला मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना राजस्थान से आए एक यूट्यूबर को महंगा पड़ गया। ड्रोन उड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया और उसको थाने में ले जाकर केस दर्ज किया। बताते चलें कि राजस्थान का रहने वाला एक युटुबर तिरुपति में बने तिरुमला मंदिर घूमने के लिए आया हुआ था। यहां घूमते हुए उसने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना शुरू कर दिया जिसके बाद टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) गर्मियों ने यूट्यूब को पकड़ लिया और उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसे थाने ले जाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की।

Also Read- हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- सीएम योगी बोले- दंगाइयों का उपचार ही डंडा है ।

  • आखिरकार क्या होता है टीटीडी

 तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) एक स्वतंत्र ट्रस्ट है, जो भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर का प्रबंधन करता है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित है और दुनिया के सबसे धनी और लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है।

टीटीडी का संचालन आंध्र प्रदेश सरकार की निगरानी में होता है और इसका प्रमुख भी सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। टीटीडी मंदिर की पूजा व्यवस्था, प्रशासन, दान का प्रबंधन, और भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखता है। साथ ही यह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और धार्मिक गतिविधियों जैसे कई सामाजिक कार्य भी करता है। वहीं अगर कोई मंदिर कमेटी के द्वारा बनाई गई नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के रहने वाले यूट्यूब अंशुमान तरेजा के साथ में देखने को मिला जिन्होंने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया और उसके बाद उन्हें विरासत में ले लिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow