Indian Railway News: मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 को मिली बड़ी मंजूरी, 712 किमी रेलखंड के लिए ₹170 करोड़ स्वीकृत

भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 रूट किलोमीटर (आरके) खंडों पर कवच वर्जन 4.0 लागू करने की

Sep 1, 2026 - 13:08
 0  2
Indian Railway News: मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 को मिली बड़ी मंजूरी, 712 किमी रेलखंड के लिए ₹170 करोड़ स्वीकृत

Delhi: भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 रूट किलोमीटर (आरके) खंडों पर कवच वर्जन 4.0 लागू करने की स्‍वीकृति दे दी है। इसकी कुल लागत 170 करोड़ रुपये है।

स्वीकृत कार्य के अंतर्गत स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) की तैनाती से डिवीजन के रेलवे सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कवच 4.0 के कार्यान्वयन से चिन्हित खंडों में ट्रेन संचालन के लिए एक उन्नत सुरक्षा परत उपलब्ध होगी।

स्वदेशी कवच ​​तकनीक से रेलवे सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना

कवच स्वदेशी रूप से विकसित एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है जिसे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह खतरे के सिग्नल को पार करने (एसपीएडी) से रोकने में सहायता करता है, असुरक्षित स्थितियों से बचने के लिए आवश्यकता पड़ने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाता है, गंभीर परिस्थितियों में ट्रेन की गति को नियंत्रित करता है और टक्करों के जोखिम को काफी हद तक कम करता है। यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा अपने पूरे नेटवर्क में कवच कवरेज का विस्तार करने और रेलवे सिग्नलिंग तथा ट्रेन सुरक्षा प्रणालियों का आधुनिकीकरण करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

Also Read- Divyastra Mk3 Drone: लखनऊ की कंपनी ने बनाया भारत का पहला स्वदेशी 'दिव्यास्त्र Mk3' ड्रोन, दुश्मन के बंकर और एयर डिफेंस होंगे तबाह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow