Sambhal: सम्भल में दिन दहाड़े बाइक की डिग्गी में रखे लाखों रुपए ले उड़े चोर।
बाजार में राशन का समान खरीद कर रहे ग्रामीण की बाइक एक लाख साठ हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल आपको बता
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: बाजार में राशन का समान खरीद कर रहे ग्रामीण की बाइक एक लाख साठ हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है।
दरअसल आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के जिला मुख्यालय बहजोई में गांव खेतापुर निवासी ग्रामीण दंपति ने बताया कि बहजोई पंजाब बैंक से एक लाख रुपए निकाले थे और आटा गांव निवासी साडू अमरपाल ने 60 हजार रु और दिए थे। जिसके बाद वह वहां से चले गए, और दंपति ने एक लाख साठ हजार रुपए अपनी बाइक की डिग्गी में रख लिए थे और वह कोतवाली बहजोई बाजार में पहुंचे और वह घर के लिए परचून की दुकान पर राशन का सामान खरीदने लगा, इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़कर डिग्गी में रखें एक लाख साठ हजार रुपए निकालकर फरार हो गए।
दंपति ने बाइक की डिग्गी डिग्गी का लॉक टूटा देख दंपति के होश उड़ गए, दंपति ने स्थानीय बहजोई कोतवाली पुलिस को जानकारी दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है, साथ ही घटना की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, फिलहाल पुलिस ने पीड़ित दंपति से इस पूरे मामले की तहरी ली है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
What's Your Reaction?