Political News: राहुल-तेजस्वी की मुलाकात पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान- बिहार को बनाना चाहते हैं बंगाल। 

पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोनों की मुलाकात पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों की मुलाकात को लेकर कहा कि यह लोग...

Apr 16, 2025 - 13:13
 0  52
Political News: राहुल-तेजस्वी की मुलाकात पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान- बिहार को बनाना चाहते हैं बंगाल। 

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की हुई मुलाकात के बाद पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोनों की मुलाकात पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों की मुलाकात को लेकर कहा कि यह लोग बिहार को बंगाल बना देंगे।

  • खरगे के घर पर कांग्रेस-राजद की हुई बैठक

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों ही पार्टियों चुनाव गठबंधन के साथ लड़ना चाहती हैं। क्योंकि दूसरी तरफ एनडीए में नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली पहुंचे जहां पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की तो वही विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे तो वहीं राजद की तरफ से राज्यसभा सांसद मनोज झा, सांसद संजय यादव रहे।

  • दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई चर्चा

बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा की बिहार की जनता प्रदेश में विकास चाहती है और बदलाव भी जाती है क्योंकि मौजूदा सरकार ने प्रदेश में कोई भी अच्छा काम नहीं किया है। वहीं प्रदेश में बदलाव के लिए आज हमारी मुलाकात राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता और पूर्व में बिहार के नए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से हुई। महागठबंधन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। चर्चा में पता चला कि वहां की जनता प्रदेश में अवसरवादी ठगबंधन के खिलाफ में है।

Also Read- हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- सीएम योगी बोले- दंगाइयों का उपचार ही डंडा है ।

  • आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चर्चा पर साधा निशाना

कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के बीच राजधानी दिल्ली में हुई बैठक को लेकर कांग्रेस के पूर्व में रहे नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया है कि दोनों पार्टी के नेता बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं। अब वहां के लोगों को तय करना है क्यों नहीं बिहार को बंगाल होता हुआ देखना है या नहीं। तो वहीं उन्होंने बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश में हिंदू खतरे में है और इस बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ध्यान देना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow