Politics News: पहलगाम (Pahalgam) अटैक पर सरकार को मिला विपक्ष का साथ, ओवैसी ने कहा, केंद्र सरकार उस देश के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, जो आतंकवादी समूहों को पनाह देता है। 

सरकार को मिला विपक्ष साथ, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बोले- पहलगाम (Pahalgam) हमले के खिलाफ किसी एक्शन में सरकार को हमारा समर्थन पहलगाम...

Apr 25, 2025 - 15:25
 0  43
Politics News: पहलगाम (Pahalgam) अटैक पर सरकार को मिला विपक्ष का साथ, ओवैसी ने कहा, केंद्र सरकार उस देश के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, जो आतंकवादी समूहों को पनाह देता है। 

Politics..
सरकार को मिला विपक्ष साथ, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बोले- पहलगाम (Pahalgam) हमले के खिलाफ किसी एक्शन में सरकार को हमारा समर्थन पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमला और उसके भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कूटनीतिक कदमों पर चर्चा के लिए गुरुवार शाम को संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई। ऑल पार्टी मीटिंग दो घंटे से ज्यादा समय तक चली। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सरकार ने ये माना है कि पहलगाम (Pahalgam) में बड़ी सुरक्षा चूक हुई।

जबकि विपक्ष ने इस हमले के खिलाफ किसी भी एक्शन में सरकार का समर्थन करने की बात कही है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "पूरा देश गुस्से में है, दुखी है और देश चाहता है कि केंद्र सरकार आतंकियों को उनकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे। जिस तरह से उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या की है, उनके कैंपों को नष्ट किया जाना चाहिए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना 22 अप्रैल को हुई और 20 अप्रैल को बिना सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के उस जगह को खोल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हमने मांग की है कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए कि सुरक्षा में चूक क्यों हुई। " ओवैसी बोले- यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

वहीं बैठक के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "केंद्र सरकार उस देश के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। जो आतंकवादी समूहों को पनाह देता है। अंतरराष्ट्रीय कानून हमें पाकिस्तान के खिलाफ आत्मरक्षा में हवाई और नौसैनिक नाकाबंदी करने और हथियारों की बिक्री पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की भी अनुमति देता है। CRPF को बैसरन मैदान में क्यों नहीं तैनात किया गया। क्विक रिस्पांस टीम को वहां पहुंचने में एक घंटा क्यों लगा और उन्होंने लोगों का धर्म पूछकर उन्हें गोली क्यों मारी। कश्मीरियों और कश्मीरी छात्रों के खिलाफ झूठा प्रचार बंद होना चाहिए। मैं जिस तरह से आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या की निंदा करता हूं। यह बहुत अच्छी बात है कि सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन हम पानी कहां रखेंगे? केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसका समर्थन करेंगे। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। "

केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे। सभी दलों ने पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले की निंदा की। हमने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। "  राजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी उपस्थित थे।  

बैठक में हिस्सा लेने वाले अन्य नेताओं में राष्ट्रवादी कांग्रेस (Congress) पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा एसपी) की सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस (Congress) पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के असदुद्दीन ओवेसी, बीजू जनता दल (BJD) के सस्मित पात्रा, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के लावु श्रीकृष्ण देवरायलु, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस (Congress) (TMC) के सुदीप बंदोपाध्याय, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रेमचंद गुप्ता, द्रविड मुनेत्र कषगम (DMK) के टी शिवा और समाजवादी पार्टी (SP) के रामगोपाल यादव शामिल हैं।  ऑल पार्टी मीट में विपक्षी दलों ने कहा कि ये राजनीति का मुद्दा नहीं है, लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा पर सवाल उठाया है।

Also Read- सीएम योगी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति और उनके परिवार का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत, दुल्हन की तरह सजा आगरा शहर, सजाए चौक- चौराहे।

बैठक में आरजेडी का प्रतिनिधि भी शामिल था। तेजस्वी यादव का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर का कार्यक्रम तो रद्द कर दिया, लेकिन बिहार का नहीं क्योंकि राज्य में छह महीने बाद चुनाव होने वाले हैं। आम दिनों में बात बात पर एक दूसरे को नीचा दिखाने वाली राजनीति कम से कम पहलगाम (Pahalgam) हमले के मुद्दे पर नहीं हो रही है - और देश के दुश्मनों के खिलाफ सत्ता पक्ष और विपक्ष एक स्वर में बोल रहा है। सर्वदलीय बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मीडिया से कहा, सभी ने पहलगाम (Pahalgam) आतंकवादी हमले की निंदा की… विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) श्रीनगर जाने वाले हैं। स्थिति का जायजा लेने वो अनंतनाग भी जाएंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष के पूरा सपोर्ट मिलने की बात कही, सभी राजनीतिक दलों ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में पाकिस्तान को लेकर लिए गये निर्णय का सर्वसम्मति से समर्थन किया है… सरकार आतंकवाद के खिलाफ भविष्य में जो भी कदम उठाएगी, विपक्षी दलों ने उसे समर्थन देने को कहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow