Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अंसारी की अजमेर ज़ियारत: अमन की कामना के साथ चादर चढ़ाई। 

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ़ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने आज अजमेर शरीफ़ में उर्स के मौके पर

Dec 27, 2025 - 18:24
 0  7
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अंसारी की अजमेर ज़ियारत: अमन की कामना के साथ चादर चढ़ाई। 
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अंसारी की अजमेर ज़ियारत: अमन की कामना के साथ चादर चढ़ाई। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ़ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने आज अजमेर शरीफ़ में उर्स के मौके पर दरगाह पर हाज़िरी देकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।

मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी जी ने कहा कि अजमेर शरीफ़ की दरगाह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यहाँ आकर सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ दुआ करते हैं, जो भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएँ आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की, मालवीय-पासी को नमन और क्रिसमस की दी बधाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow