Sambhal: सम्भल में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में जिहादियों का पुतला फूंका।
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों की हत्याओं और कथित उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे।
उवैस दानिश, सम्भल
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों की हत्याओं और कथित उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे। गुस्साए हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख शंकर चौराहा पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिहादियों का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, मंदिरों पर हमले हो रहे हैं और निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए आतंकियों को करारा जवाब दिया गया, उसी तरह जिहादी तत्वों से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मौन साधे रहने का आरोप लगाते हुए सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी निशाना साधा और कहा कि जनप्रतिनिधियों को हिंदुओं की हत्या जैसे गंभीर मामलों पर खुलकर आवाज उठानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो विहिप और बजरंग दल देशभर में आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो विहिप और बजरंग दल जिहादी ताकतों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
Also Read- Sambhal: अवैध खनन पर डीएम ने लगाया 25 लाख का जुर्माना।
What's Your Reaction?







